Kangana Ranaut ने बना दिए हैं ऐसे Records, तोड़ने में Deepika और Priyanka के छूट जाएंगे पसीनें

मुंबई । आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत का 36वां जन्मदिन है। कंगना हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती है। कंगना कई मायनों में वर्तमान समय में हिंदी फिल्मों की सबसे बड़ी अभिनेत्री है। कंगना की गिनती हिंदी फिल्मों की सबसे धाकड़ अभिनेत्री के रुप में होती है। एक रोमांटिक फिल्म से अपने सिने करियर की शुरुआत करने के बाद कंगना ने ढेर सारी महिला प्रधान फिल्में की है। जिनमें उनकी अदायगी देखने लायक है।

 



फैशन, तनु वेड्स मनु, क्वीन, मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी और थलाइवी जैसी फिल्मों में कंगना का अभिनय उन्हें हिंदी फिल्मों की बेस्ट अभिनेत्री बनाती है। दीपिका प्रियंका ने ज्यादातर बड़े बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है और इंड्रस्ट्री को ढेर सारी हिट फिल्में दी है लेकिन कंगना ने अपने दम आधा दर्जन से भी ज्यादा फिल्मों को हिट कराया है।कंगना की फिल्म धाकड़ भले ही फ्लॉप हो गई लेकिन 80 करोड़ की महिला प्रधान फिल्में करना उनकी काबिलियत को दिखाता है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

एक ओऱ हिंदी फिल्मों की बड़ी अभिनेत्रियां केवल फिल्मो में हीरो की बीवी का रोल प्ले करती है। तो वहीं दूसरी ओर कंगना अपने दम पर फिल्में चलाती है। उनका रोल फिल्म में हीरो के बराबर होता है।

इन सब के अलावा कंगना 2000 के दशक की एकलौती अभिनेत्री है। जिनके काम को राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा सराहा गया है। कंगना को अब तक चार नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं। उन्हें फिल्म फैशन, तनु वेड्स मनु, मणिकर्णिका और क्वीन में उनके शानदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। कंगना शबानी आजमी के बाद हिंदी सिनेमा की एकलौती अभिनेत्री है। जिन्हें चार बार राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुके है।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!