छत्तीसगढ़ : डंडे से पीट-पीटकर ले ली सहकारी समिति के अध्यक्ष की जान, रोंगटे खड़े कर देगी वजह… पढ़िए…

भानुप्रतापपुर. कोईलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम केसेकोड़ी बड़पारा निवासी प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति ढूंढा के अध्यक्ष सोनसाय दुग्गा उम्र 62 वर्ष को बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने डंडे से पीट-पीटकर घायल कर दिया.

 



ग्रामीणों ने घायल को इलाज हेतु कोयलीबेड़ा के अस्पताल में भर्ती किया गया, किन्तु स्थिति गंभीर होने के कारण उसे भानुप्रतापपुर अस्पताल लाया जा रहा था, जहां केवटी के पास उसने दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी रमुला बाई ने मारने वाले आरोपी को देख लिया है, वहीं आरोपी का मोबाइल घटना स्थल पर पाया गया है. फिलहाल, पुलिस ने भानुप्रतापपुर में शव का पोस्टमार्टम कर घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!