JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



दरअसल, चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घोघरानाला निवासी रामरतन साहू, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी रामरतन साहू के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा, 'लोगों से मिलकर समस्याओं को जानकर निराकरण करने का किया जा रहा प्रयास, रेलवे क्षेत्र में व्यापक स्तर पर हो रहा काम'

पुलिस ने आरोपी रामरतन साहू के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी घोघरानाला निवासी रामरतन साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!