JanjgirChampa Fraud Arrest : जमीन बिक्री करने एवं नौकरी लगाने के नाम पर विधवा महिला से 12 लाख 17 हजार की ठगी करने वाले 2 व्यक्ति गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने विधवा महिला से जमीन बिक्री करने एवं महिला बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपी बलराम राही और होरीलाल पंकज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. दोनों आरोपी व्यक्ति तुस्मा के रहने वाले हैं.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बोरदा निवासी महिला कविता कश्यप ने थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तुस्मा गांव के बलराम राही, होरीलाल पंकज के द्वारा लोहर्सी मेन रोड में जमीन दिलाने एवं महिला बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पद पर और जल संसाधन विभाग में ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगाने के नाम से नगद 6 लाख रुपए और फ़ोन पे के माध्यम से 6 लाख 17 हजार रुपए कुल 12 लाख 17 हजार रुपए की ठगी की गई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी बलराम राही को तुस्मा से और होरीलाल पंकज को रायपुर से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

Related posts:

error: Content is protected !!