CHHATTISGARH : शादी की खुशी मातम में बदली, गिफ्ट में मिला होम थियेटर ब्लास्ट, दुल्हा और उसके भाई की हुई मौत, परिवार के 4 लोगों की हालत नाजुक. पढ़िए खबर…

कवर्धा: कवर्धा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां शादी समारोह के बाद गिफ्ट में मिले इलेक्ट्रॉनिक होम थियेटर में ब्लास्ट हो जाने से दुल्हा और उसके भाई की मौत हो गयी। वही इस घटना में 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। बताया जा रहा हैं कि शादी में मिले सामान को खोलकर परिवार के लोग देख रहे थे। इसी दौरान होम थियेटर को बजाकर परिवार के लोग चेक कर रहे थे, तभी घर में जोरदार ब्लास्ट हो गया।



 

 

 

 

घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम, एफएसएल की टीम के साथ घटना के कारणों की जांच कर रही हैं। पूरा घटनाक्रम कवर्धा जिला के रेंगाखार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक यहां के ग्राम चमारी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शादी के घर में अचानक गिफ्ट में मिला इलेक्ट्रॉनिक होम थियेटर ब्लास्ट हो गया।

इसे भी पढ़े -  जांजगीर बड़ी खबर : घेराबंदी की तो पुलिस पर फायरिंग, बदमाश का हाफ एनकाउंटर, जिले में पहली बार हुई ऐसी वारदात... अन्य 8 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल, रॉड, डंडे और 4 लाख जब्त, फायरिंग स्थल पर पहुंचे SP...

 

 

 

 

बताया जा रहा हैं कि मरावी परिवार में दो दिन पहले ही धूमधाम से शादी हुई थी। अंजना गांव से शादी से लौटने के बाद गिफ्ट मे मिले सामानों को परिवार के लोग देख रहे थे। इसी दौरान गिफ्ट में मिले होम थियेटर को चालू करने के लिये बिजली के बोर्ड मे लगाते ही एकाएक होम थियेटर ब्लास्ट हो गया। इस घटना में दुल्हा हेमेंद्र मरावी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दुल्हा के छोटे भाई राजकुमार सहित परिवार के पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये।

 

 

घायलों में परिवार का एक डेढ़ साल का मासूम बच्चा भी शामिल हैं, जिसकी हालत नाजुक बतायी जा रही हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान दुल्हे के भाई राजकुमार मरावी ने भी दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : तिलई में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रजत जयंती महोत्सव पर शिविर का किया गया आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही

 

 

 

घटना की जानकारी के बाद पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं। बताया जा रहा हैं कि घटना के बाद घर से बारूद की बदबू आने की बात कही जा रही है। एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद एफएसएल की टीम की मदद से जांच करायी जा रही हैं। ब्लास्ट का कारण क्या था, ये जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। वही शादी के ठीक दो दिन बाद ही हुए इस हादसे में दुल्हा और उसके भाई की मौत से परिवार और क्षेत्र में मातम व्याप्त हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

error: Content is protected !!