JanjgirChampa Big News : NH-49 चौक पर ट्रक के इंजन पर लगी भीषण आग, काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाई गई आग, पूरी खबर पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा थाना क्षेत्र के हथनेवरा में NH-49 चौक पर खड़े ट्रक के इंजन में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने से ट्रक का इंजन जल गया. 1 घण्टे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया. आग लगने की सूचना के बाद चाम्पा पुलिस मौके पर पहुंची थी.



दरअसल, राजस्थान पासिंग नम्बर के ट्रक में रायगढ़ जिंदल से लोहा लोड करके ड्राइवर लौट रहा था. राजस्थान के टोंक निवासी हेमराज वर्मा ने हथनेवरा गांव के NH-49 चौक पर ट्रक को खड़ा कर कुछ चीज लेने गया था. इस दौरान ट्रक के इंजन पर आग लग गई.

इसे भी पढ़े -  Bamhanidih News : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, बम्हनीडीह चौक में चक्काजाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष की समझाइश पर चक्काजाम हुआ शांत

आगजनी से मौके पर अफरातफरी मच गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. करीब घण्टे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, तब तक ट्रक का इंजन जल गया. आगजनी से ट्रक को काफी नुकसान हुआ है. फिलहाल, शार्ट सर्किट से ट्रक के इंजन में आग लगने की आशंका जताई गई है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 'मोर गांव की बेटी, मोर स्वाभिमान योजना' के तहत सरपंच चन्द्र कुमार सोनी की अनुकरणीय पहल, गांव में विवाह हो रही बेटियों को 31-31 सौ रुपये की भेंट

error: Content is protected !!