अल्लू अर्जुन की पत्नी खूबसूरती में हीरोइनों को देती हैं मात, स्टाइल ऐसा जिससे नहीं हटती नजरें

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने हाल ही में 41वां जन्मदिन मनाया था। जिस दौरान उनकी पत्नी स्नेहा ने खास तैयारियां की थी और अल्लू ने उनके साथ मिलकर इसका जश्न मनाया था। जिसकी झलकियां खुद स्टार वाइफ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिखाई थीं। वहीं जब हमने स्नेहा की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर डाली, तो वह बहुत ही स्टाइलिश दिखीं। उनकी तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह कितनी लग्जरी लाइफ जीती हैं और महंगे ब्रांड्स के कपड़े, बैग्स और शूज पहनना पसंद करती हैं। यही कारण है कि सेलिब्रिटी न होने के बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ही अच्छी है।



अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी ग्लैमर के मामले में बी-टाउन हसीनाओं को भी टक्कर देती हुई दिखाई देती हैं। उनके फोटोशूट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। इस तस्वीर में वह ऑफ-शोल्डर पेपलम टॉप और लॉन्ग स्कर्ट में नजर आ रही हैं। अपनी कमाल की फिटनेस और ग्लैमरस अंदाज से वह फिल्मी एक्ट्रेसेस को मात देती दिखाई देती हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की दूरदर्शिता, बरसात से पहले 18 वार्डों में नालियों की सफाई अभियान शुरू, नगरवासियों ने इस पहल की सराहना

जब भी किसी इवेंट या पार्टी में स्नेहा पति अल्लू के साथ शामिल होने पहुंचती हैं, तो उनका बोल्ड अवतार भी कुछ किलर नहीं होता है। इस तस्वीर में ग्रीन कलर की नेट की इस साड़ी के साथ बैकलेस ब्लाउज में वह दिख रही हैं। जिसके पल्लू को उन्होंने फ्लोर पर बिछाकर फोटोज क्लिक कराए, जो उनके लुक को रॉयल बना रहा था।

साड़ी की स्नेहा खासतौर से शौकीन हैं और बड़े-बड़े डिजाइनर्स से इसे डिजाइन करवाती हैं। अपने लुक्स में कुछ यूनिक एक्सपेरिमेंट करने में वह कभी पीछे नहीं रहती हैं। तस्वीर में ग्रे कलर की साड़ी के साथ उन्होंने स्टाइलिश ब्लाउज पहना हुआ है, जो हर किसी का ध्यान खींच सकता है। वहीं दूसरी तरफ प्लेन साड़ी और ब्लाउज के साथ उनका आई-मेकअप बहुत अट्रैक्टिव लग रहा था।

इसे भी पढ़े -  'संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता...', जस्टिस यशवंत वर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा? पत्र में लिखी एक-एक बात

अल्लू के साथ वेकेशन पर जब स्नेहा जाती हैं, तो उनका हॉट अवतार देखने को मिलता है। ब्रिजी ड्रेसेस से लेकर थाई-हाई स्लिट बीच आउटफिट्स में वह पूरी तरह से अपनी छुट्टियों को इंजॉए करती हैं। इतना तो साफ है कि स्नेहा हर तरह के कपड़ों को कैरी करने का कॉन्फिडेंस रखती हैं। इसके साथ ही उनके लुक्स में एलिगेंस और ब्यूटी हमेशा बरकरार रहती है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : कलमी गांव में "गांव चलो-घर चलो" अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, 'शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा'

error: Content is protected !!