बड़ी खबर : फिर पड़ेगी महंगाई की मार, Crude Oil पर आया बड़ा अपडेट, यहां देखिए… पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें…

नई दिल्ली. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज (मंगलवार), 11 अप्रैल के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव के बीच देश भर में पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। बता दें कि पिछले साल जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था तो कच्चा तेल 139 डॉलर प्रति बैरल चला गया था। तब से अब तक कच्चे तेल के दाम में काफी गिरावट आई लेकिन ब्रेंट क्रूड ऑयल अब एक बार फिर 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। जो मार्च में 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे था, वहीं, देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-diesel price) में मई 2022 के बाद से कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।



इसे भी पढ़े -  2026 Aprilia RS 457: 2026 अप्रिलिया RS 457 भारतीय बाजार में लॉन्च हुई, जानें फीचर्स और डिटेल्स

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई सभी राज्यों में राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल दोनों ही वाहन ईंधनों की कीमतें (Fuel Price) लगातार स्थिर हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव –
दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं…

इसे भी पढ़े -  यूपीएससी ने IAS, IFS और IPS के लिए मल्टीपल अटेम्प्ट की आजादी पर लगाई रोक, पद से देना पड़ सकता है इस्तीफा

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 96.72 89.62
मुंबई 106.31 94.27
कोलकाता 106.03 92.76
चेन्नई 102.63 94.24
गुरुग्राम 97.18 90.05
जयपुर 108.48 93.72
भोपाल 108.65 93.90
पटना 107.24 94.02
लखनऊ 96.57 89.76
रांची 99.84 94.65

error: Content is protected !!