JanjgirChampa Action : प्रशासन ने फिर रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी, परिजन को दी गई समझाइश, पामगढ़ क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. जिले में प्रशासन ने एक बार फिर नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई है. पामगढ़ क्षेत्र के मेंऊ गांव में 14-15 साल की नाबालिग लड़की की शादी होने की सूचना के बाद प्रशासन की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और परिजन को समझाइश दी. गांव में बारात पहुंच गई थी. समझाइश के बाद नाबालिग लड़की की शादी रोकी गई.

 



दरअसल, महिला व बाल विकास विभाग, जिला बाल कल्याण अधिकारी की टीम पुलिस के साथ पहुंची और लड़की के बारे में परिजन से पूछताछ की तो उसकी उम्र 14-15 निकली. इसके बाद, परिजन को बाल विवाह कानून और उसके दुष्परिणाम के बारे में बताया गया. इसके बाद नाबालिग लड़की की शादी रोकी गई. यहां भुईगांव से बारात पहुंची थी.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

आपको बता दें, 15 दिन पहले बम्हनीडीह ब्लॉक के पुछेली गांव में प्रशासन ने नाबालिग की शादी रुकवाई थी. जिले में इससे पहले भी कई नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई जा चुकी है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!