छत्तीसगढ़ : मंत्री गुरू रुद्र कुमार की तबीयत बिगड़ी, स्टेट प्लेन से हैदराबाद रवाना किए गए, सीएम भूपेश बघेल ने जाना हालचाल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पीएचई मंत्री रूद्र कुमार गुरू की तबीयत खराब होने की खबर मिली है. उन्हे रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि खबर है कि उन्हें उन्हें बाहर ले जाया जा रहा है. इधर, मंत्री की तबीयत खराब होने की खबर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन से बात कर उनका हालचाल जाना है, वहीं विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भी अस्पताल पहुंचे हुए थे.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्री रूद्र कुमार गुरु का इलाज सप्ताहभर से रायपुर में ही चल रहा था. खून में इंफेक्शन की शिकायत को लेकर उन्हें रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. आगे बेहतर इलाज के लिए मंत्री दोपहर हैदराबाद के लिए रवाना हुए हैं. डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें स्टेट प्लेन से हैदराबाद भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 
error: Content is protected !!