IPL 2023 : सवा 13 करोड़ के खिलाड़ी ने आईपीएल में मचाया हाहाकार, इतने गेंदों में जड़ दिया पहला शतक…पढ़िए

दिल्ली.  कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2023 के 19वें मैच में इस सीजन का पहला शतक बना। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हैदराबाद के ओपनर हैरी ब्रुक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ा। यह शतक चार पारियों के बाद आया है। ब्रुक ने 55 गेंद पर शतक पूरा किया।

 



गौरतलब हो कि हैरी ब्रुक ने पहले तीन मैच में 13 गेंद पर 21 रन, दूसरे मैच में 3 गेंद पर 4 रन और तीसरी मैच में 13 गेंद पर 14 रन बनाए थे। तीन मैचों में ब्रुक का बल्ला खामोश रहा था। चौथे मैच में हैरी ब्रुक ने कोलकाता के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। हैरी ब्रुक ने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और 3 गजब के सिक्स लगाए।

हैरी ब्रुक न 250 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : अकलतरा SDM और तहसीलदार ने विश्व पर्यावरण के दिवस पर किया पौधरोपण, लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील

अंग्रेज बल्लेबाज के आगे ना तेज गेंदबाज की चली और ना ही स्पिनर कुछ कमाल कर सके। ओपनिंग करने आए हैरी ब्रुक ने नाबाद रहते हुए 55 गेंद पर 100 रन बनाए। इससे पहले हैरी ने 32 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। हैरी ब्रुक ने पेस के खिलाफ 26 गेंद पर 66 रन बटोरे। वहीं, स्पिन के खिलाफ 29 गेंद पर 34 रन लिए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 254.84 रहा।

घर के बाहर शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज
बता दें कि हैरी ब्रुक सनराइजर्स के ऐसे पहले बल्लेबाज बने जिन्होंने घरेलू मैदान के बाहर शतक लगाया है। इसके अलावा वह तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शतक जड़ा है। हैरी ब्रुक के पहले डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो हैदराबाद के लिए यह कमाल कर चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, छात्र-छात्राओं ने धरती को सौंपा हरियाली का तोहफा, हर पौधे संग ली ‘सांसों की रक्षा’ की शपथ

Harry Brook, turning out to be the 𝗦𝗮𝘂𝗰𝗲rer’s stone 🪄

The 𝐌𝐀𝐈𝐃𝐄𝐍 𝐈𝐏𝐋 💯 we all waited for 😍 | @Harry_Brook_88 pic.twitter.com/BV5Hc2Nm17

— SunRisers Hyderabad (@SunRisers)

कप्तान ऐडन मार्करम का मिला साथ
बता दें कि कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत की। मयंक अग्रवाल ने एक बार फिर निराश किया। सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने तेज बल्लेबाजी करते हुए मयंक अग्रवाल (09 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। नए सत्र में पहली बार गेंदबाजी कर रहे रसेल ने पहले मयंक अग्रवाल और उसके बाद राहुल त्रिपाठी (09) को चलता किया।

हैरी ब्रुक को कप्तान ऐडन मार्करम का साथ मिला। दोनों तेज खेलते हुए अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया। मार्करम 50 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा ने 17 गेंद पर 32 रन की तेज पारी खेली। वहीं हेनरी क्लासेन 6 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : अकलतरा SDM और तहसीलदार ने विश्व पर्यावरण के दिवस पर किया पौधरोपण, लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील
error: Content is protected !!