Panchak 2023 : सावधान! ‘मृत्यु पंचक’ शुरू, छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, ये 5 दिन इन चीजों का रखें ख्याल

हिंदू धर्म में पंचक को अशुभ माना जाता है। 15 अप्रैल 2023, यानि आज शनिवार से पंचक की शुरुआत हो रही है। अप्रैल माह में पड़ने वाला पंचक शनिवार से शुरु हो रहा है इसीलिए इसको मृत्यु पंचक कहा जाता है। मृत्यु पंचक सबसे अशुभ होता है। पंचक 15 अप्रैल से शुरु होकर 19 अप्रैल 2023 तक चलेंगे। पंचक का में शुभ काम करने पर मनाही होती है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी भी मत्यु पंचक काल में होती है तो वो अपने साथ अन्य पांच लोगों को लेकर जाते हैं।



इसे भी पढ़े -  'संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता...', जस्टिस यशवंत वर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा? पत्र में लिखी एक-एक बात

Panchak 2023: पंचाग के अनुसार इस बार पंचक 15 अप्रैल 2023 को शाम 6:44 मिनट पर शुरु हो रहे हैं, जो 19 अप्रैल तो रात 11:53 मिनट पर समाप्त हो रहे हैं। पंचक काल में इन पांच के करने पर मनाही होती है। ऐसा माना जाता है कि इन दिनों में लकड़ी खरीदना या एकत्र करना शुभ नहीं होता। मकान पर छत डलवाना भी शुभ नहीं होता।

पंचक काल में शव जलाना शुभ नहीं मानते। पंचक काल मेंपलंग या चारपाई बनवाना भी शुभ नहीं माना जाता। वहीं दक्षिण की ओर यात्रा करना भी शुभ नहीं माना जाता है। लेकिन अगर पंचक काल में इन सभी बातों को करना आवश्यक हो जाए तो उपाय के साथ इन सभी कार्यों को किया जा सकता है। भगवान का नाम लेकर या फिर बाद में उस चीज को इस्तेमाल करके उस काम को पूरा करें।

इसे भी पढ़े -  IAS Anurag Yadav कौन हैं? ज‍िनकी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से हुई बहस

error: Content is protected !!