जिनकी मुस्कान और आवाज से हो जाते थे मंत्रमुग्ध, 29 सालों में बदल गया है लुक, कहां हैं ‘श्रीकृष्णा’ की देवी रुक्मिणि. विस्तार से पढ़िए..

नई दिल्ली. पिंकी पारेख 1990 के दशक में टेलिविजन की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक रही हैं. ‘श्री कृष्णा’ के अलावा वह रामानंद सागर के शो ‘अलिफ लैला’ में दुरक्षा का किरदार भी निभा चुकी हैं.



 

 

 

श्रीकृष्णा में पिंकी ने चार किरदारों को निभाया था. वह भगवान विष्णु की पत्नी मां लक्ष्मी भी बनी थी. वहीं, धरतीलोक पर उन्होंने श्रीकृष्ण की पत्नी रुक्मणी का रोल अदा किया.

 

 

 

इसी शो में पिंकी ने रुक्मणी और लक्ष्मी के अलावा यमुना और अष्ट भुजाधारी देवी मां दुग्रा का रोल भी प्ले किया था. लोग उन्हें सचमुच देवी मां मान नमन करते थे.

इसे भी पढ़े -  Gold Silver Price Crash: रामनवमी पर मार्केट खुलते ही सोना-चांदी क्रैश, ₹15000 तक गिरे दाम; एक्सपर्ट ने क्या दी सलाह?

 

 

 

 

उन्होंने अपने सभी रोल से दर्शकों का दिल जीता है. उनके चेहरे पर अब भी वही मनमोहक मुस्कान दिखती है. जो श्रीकृष्णा के समय पर हुआ करती थी.

 

 

 

पिंकी अब बेहद कम लाइमलाइट में रहती हैं. देसाई परिवार में शादी करने के बाद. पिंकी अब दो बच्चों की मां हैं. अब वह एक्टिंग छोड़ अपने बेटे और बेटी की परवरिश करती हैं.

इसे भी पढ़े -  Netflix पर दस्तक दे रहा 7 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर का सीक्वल, आते ही बन गई मस्ट वॉच

 

 

बता दें कि पिंकी गुजरात से हैं. श्रीकृष्णा के अलावा उन्होंने कई गुजराती फिल्मों में भी काम किया है. पहले से उनका लुका काफी बदल गया है. हालांकि अभी भी वह बेहद सुंदर दिखती हैं.

error: Content is protected !!