Champa Murder Arrest : महिला के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला की मौत के बाद पुलिस ने दर्ज किया था हत्या का जुर्म, इस वजह से वारदात को दिया था अंजाम, पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने महिला के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, घटना 16 अप्रेल 2022 की है. प्रेमबाई देवांगन ने ऑटो खरीदी थी और चलाने के लिए नरेशदास महंत को दी थी. इस दौरान ऑटो की किस्त पटाने के लिए प्रेमबाई देवांगन और नरेशदास महंत के बीच 10 अप्रेल 2022 को विवाद हुआ था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित

16 अप्रेल को इस बीच प्रेमबाई देवांगन कहीं जाने के लिए घर के सामने में खड़ी थी. उसी समय नरेशदास महंत आया और प्रेमबाई देवांगन के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया. इससे प्रेमबाई देवांगन की इलाज के दौरान रायपुर के अस्पताल में 23 अप्रेल को मौत हो गई थी.

मामले में पुलिस ने आरोपी नरेशदास महंत के खिलाफ IPC की 302 के जुर्म दर्जकर विवेचना में लिया था. मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी की पातासाजी की जा रही थी. इसके बाद भाटापारा चांपा निवासी आरोपी नरेशदास महंत को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!