JanjgirChampa Complain : आरक्षक के द्वारा ऑनलाइन 500 रूपए का भुगतान लेने के बाद रसीद नहीं देने का मामला, BJYM ने की शिकायत, ASP ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में यातायात विभाग के आरक्षक के द्वारा ऑनलाइन 500 रूपए का भुगतान लेने के बाद रसीद नहीं देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इसे लेकर भाजपा जनता युवा मोर्चा ने एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है और यातायात विभाग के जवान के मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है. शिकायत के बाद एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने जांच करने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि SDOP मामले की जांच करेंगे, फिर जो तथ्य आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस, बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, कांग्रेस नेताओं ने कहा...

ज्ञापन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यातायात विभाग के आरक्षक ने तिलई के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में यातायात चेकिंग के दौरान एक पिकअप चालक से ऑनलाइन अपने पर्सनल खाता में भुगतान लिया गया था और रसीद की कापी नहीं दी गई थी. गाड़ी मालिक अमर दुबे का कहना है कि आरक्षक भूपेंद्र कोसले के द्वारा चालक से हाथापाई भी की गई थी और पैसे कर मांग की गई थी. नगद नहीं होने के कारण उससे आनलाइन भुगतान उपने पर्सनल खाते में लिया गया और रसीद नहीं देने का आरोप गाड़ी मालिक ने उक्त आरक्षक पर लगाया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 

यह सब जानकारी गाड़ी मालिक अमर दुबे सोशल मीडिया फेसबुक में अपलोड कर विरोध भी किया था. इसे लेकर भाजपा जनता युवा मोर्चा ने कार्रवाई की मांग एसपी से की है. उक्त यातायात आरक्षक भूपेंद्र कोसल को 10 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होने कि स्थिति में भाजयुमो नगर मंडल जांजगीर-नैला के द्वारा यातायात प्रभारी और पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया जाएगा.

error: Content is protected !!