अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों की तरफ इस वजह से आकर्षित होते हैं लड़के, तीसरी वजह कर देगी हैरान…पढ़िए

इसमें कोई शक नहीं, कि प्यार किसी से भी हो सकता है। प्यार में पड़ा व्यक्ति न समाज देखता है, न रंग-रूप और न ही उम्र। यही कारण भी है, कि समाज हमेशा प्यार करने वालों के खिलाफ रहता है। केवल प्यार ही एक ऐसी चीज है, जिसमें समाज के तकियानुसी नियमों और सोच से बगावत करने की ताकत है। फिर वह चाहे अपने से बड़ी उम्र की लड़की के साथ इश्क में पड़ना और शादी करना ही क्यों न हो।



यहां तक कि कई फिल्म और टीवी स्टार ऐसे हैं, जो अपने से बड़ी उम्र की लड़की के साथ शादी या रिलेशनशिप में है। इसमें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर-एक्टर निक जोनस के अलावा मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर, ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन, बिपाशा बसु- करण सिंह ग्रोवर, जैसे बॉलीवुड स्टार्स के नाम शामिल हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं, आखिर कम उम्र के लड़कों को अपने से बड़ी उम्र की महिलाएं क्यों पसंद आती हैं? नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं इसके पीछे छिपे कुछ संभावित कारण।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया, पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, पर्यावरण को स्वच्छ रखने ली गई शपथ

रिश्ते में इनसिक्योर नहीं होती

बड़ी उम्र की महिलाओं को प्यार और रोमांस के मामलों में अधिक अनुभव होता है। ऐसे में वह रिश्तों के मामले में अधिक स्थिर और कम इनसिक्योर होती हैं। उनमें अकेले रहने का डर कहीं न कहीं खत्म हो जाता है। साथ ही उन्हें यह पता होता है, कि रिलेशनशिप में अपना स्वाभिमान खोए बिना पार्टनर को कैसे खुश रखना है.

जीवन का अच्छा एक्सीपियंस होता है

यंग एज में हर महिला अपने सपनों के ताने बाने बुनने में व्यस्त होती है। उसे दुनियादारी की समझ न के बराबर होती है। लेकिन बड़ी उम्र की महिलाओं में यह समझ अच्छी तरह विकसित हो जाती है। दुनिया को लेकर उनका खुद का एक नजरिया होता है। जिन फिलोसोफिकल बातों को हम किताबों में पढ़ रहे होते हैं, वो उन्हें अपने जीवन में लगभग जी रही होती हैं। ऐसे में लड़के इनके साथ ज्यादा सिक्योर महसूस करते हैं

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : फर्नेश में लोहा गर्म करते भट्ठी में छेद होने के बाद प्लांट में धुंआ निकलने का मामला, औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी ने प्लांट पहुंचकर की जांच, फर्नेश क्रमांक 1 को प्रतिबंधित किया गया, कारखाना प्रबन्धक को नोटिस जारी किया गया, डिटेल में पढ़िए...

मनी प्रॉब्लम नहीं होती है

महिलाएं तुलनात्मक रूप से पुरुषों से जल्दी अपने करियर में सेटल हो जाती हैं।

ऐसे में लड़के इनके तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। क्योंकि उन्हें यह पता होता है, कि वह पैसे के लिए रिलेशनशिप में नहीं है। साथ ही जरूरत पड़ने पर मदद करने की स्थिति में भी होगी।

ज्यादा समझदार और सपोर्टिव होती हैं

बड़ी उम्र की महिलाएं सेल्फ सेंटर्ड नहीं होती है, जो कि यंग एज में होना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में रिलेशनशिप में अगर कुछ गलत हो जाए तो यह उन्हें बेहतर तरीके से डील कर पाती हैं। साथ ही अपने पार्टनर के प्रति अधिक सपोर्टिव रहती है, और उसे समझती है।

ज्यादा ईमानदार होती है

वैसे तो ईमानदारी का उम्र से कोई वास्ता नहीं है। लेकिन जैसे-जैसे लोगों की समझ बढ़ती है, उनमें ईमानदारी की भावना बढ़ती है। समझ आमतौर पर उम्र के साथ ही बढ़ती है। इसलिए लड़के बड़ी उम्र की लड़कियों के साथ रहने में ज्यादा कंफर्टेबल होते हैं। क्योंकि उनसे रिश्ते में धोखा मिलने की संभावना कम होती है।

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति और निरंतर समृद्धि का प्रतीक वेदांता उद्योग, रोजगार और सामाजिक विकास में समूह की अहम भूमिका

error: Content is protected !!