Janjgir Big News : सनकी युवक ने डंडे से कुत्ते को जमकर पीटा, जमीन पर गिरने के बाद भी मन नहीं भरा तो घसीटकर सड़क पर ले गया और इतरा मारा कि…, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा, अब…

जाजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र में युवक के द्वारा कुत्ते की डंडे से बेदम पिटाई करते वीडियो वायरल हुआ है. इस मामले को लेकर बड़ी संख्या में जीव प्रेमी जांजगीर एसपी ऑफिस पहुंचे और कुत्ते की जमकर डंडे से पिटाई करने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवक पहले कुत्ते पर डंडे से कई वार करता है, फिर उसे खींचकर सड़क पर ले जाता है. फिर उसके ऊपर लगातार डंडे बरसाता है, इससे कुत्ता गम्भीर रूप से घायल हो गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 

दरअसल, बिलासपुर की जीव आश्रय की संचालक निधि तिवारी को सोशल मीडिया इंस्ट्राग्राम में वीडियो मिला, जिसे नैला क्षेत्र के कन्हईबन्द के एक युवक द्वारा पोस्ट करने की बात सामने आई है.

मामले की शिकायत को लेकर जांजगीर, बिलासपुर, सक्ती और रायगढ़ जिले के जीव प्रेमी जांजगीर एसपी ऑफिस पहुंचे और कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल, अफसरों ने मामले में कार्रवाई की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!