Senior Journalist KunjBihari Sahu 2nd Punyatithi : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की द्वितीय पुण्यतिथि 5 मई को, किसान स्कूल बहेराडीह में दी जाएगी श्रद्धाजंलि

जांजगीर-चाम्पा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू को 5 मई शुक्रवार को द्वितीय पुण्यतिथि के मौके पर सुबह 9 बजे किसान स्कूल बहेराडीह में श्रद्धांजलि दी जाएगी.

 



वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि 5 मई 2021 को वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू का कोरोना से स्वर्गवास हो गया था. उन्होंने अपनी पत्रकारिता के माध्यम से बहेराडीह के नाम को देश-दुनिया में पहुंचाने के लिए बड़ा योगदान दिया था. इसे देखते हुए हम किसानों ने बहेराडीह के किसान स्कूल का नामकरण उनके नाम पर करने का फैसला लिया था और पिछले साल 23 दिसम्बर 2022 को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर किसान स्कूल बहेराडीह का नामकरण वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू के नाम पर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sakti News : करही गांव में लगातार हो रही बड़ी वारदात के बाद पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया...

5 मई शुक्रवार को उनकी द्वितीय पुण्यतिथि है, इस अवसर पर किसान स्कूल बहेराडीह में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने किसानों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और क्षेत्र के लोगों से श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Action : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई, 250 से ज्यादा चालकों को पकड़ा, 60 वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने भेजा... पुलिस कार्रवाई के ये रहे सकारात्मक परिणाम... जानिए...
error: Content is protected !!