Janjgir Big Update : नाला में नग्न हालत में रस्सी से बंधी महिला और बच्चे की लाश मिलने का मामला, शार्ट PM रिपोर्ट में हत्या का खुलासा, विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना क्षेत्र के मुड़पार गांव के मुड़ा नाला में नग्न हालत में रस्सी से बंधी महिला और बच्चे की लाश मिलने के मामले में शार्ट पीएम से बड़ा खुलासा हुआ है और दोनों की हत्या की पुष्टि हुई है. जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल जगत ने बताया है कि डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया तो शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई है. महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका है, इसकी रिपोर्ट अभी नहीं मिली है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : बनारी गांव में नशामुक्त एवं बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिलाई गई शपथ, युवोदय के स्वयंसेवक ने निभाई सहभागिता

दूसरी ओर, एसपी विजय अग्रवाल ने चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है. टीम में जांजगीर टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी शामिल हैं. अभी दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने पहचान करने इश्तहार जारी किया है. पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती, दोनों मृतकों की पहचान करने की है. फिलहाल, तमाम कोशिश के बाद भी दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

दरअसल, 15 मई को मुड़पार गांव के मुड़ा नाला में महिला और बच्चे की रस्सी से बंधी नग्न हालत में लाश मिली थी. मौके पर एक खरगोश भी मृत मिला था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी. शार्ट पीएम में हत्या का खुलासा हुआ है. मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Loot : साइकिल सवार शख्स से ढाई लाख रूपये की लूट, बाइक में पहुंचे 2 बदमाश ने की लूट, CCTV में कैद हुए बदमाश, नाकेबंदी करके बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

error: Content is protected !!