2000 Note Change News : डाकघर में बदले जाएंगे 2,000 के नोट? जानिए पूरी बात

नई दिल्ली. सरकार ने 2,000 रुपये के नोट के बारे में एक बड़ा फैसला किया है। इसी साल सितंबर महीने के बाद ये नोट चलन से बाहर हो जाएंगे। इसकी घोषणा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बीते शुक्रवार को ही कर दी है। आज से 2,000 रुपये के नोटों का एक्सचेंज (2000 Note Exchange) भी शुरु हो चुका है। सभी बैंकों और रिजर्व बैंक की शाखाओं में इसे बदला जा रहा है। यहां सवाल उठता है कि ये नोट डाकघर (Post Office) की शाखाओं में बदले जाएंगे। इस पर रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि डाकघर बैंक नहीं है। इसलिए वहां ये नोट नहीं बदले जाएंगे। हालांकि आप चाहेंगे तो इसे वहां जमा करवा सकते हैं।



डाकघर बैंक नहीं है इसलिए नहीं बदले जाएंगे

रिजर्व बैंक के प्रवक्ता का कहना है कि डाकघर बैंक नहीं हैं। 2,000 रुपये के नोट सिर्फ बैंक की शाखाओं में और रिजर्व बैंक की शाखा में बदले जाएंगे। आप ये नोट अपने बैंक (जिसमें आपका अकाउंट हो, वहां वापस कर सकते हैं) या फिर किसी भी बैंक में बदल सकते हैं। कोई भी बैंक आपको नोट बदलने से मना नहीं करेगा।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : कलमी गांव में "गांव चलो-घर चलो" अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, 'शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा'

डाकघर में जमा कर सकेंगे ये नोट

वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि 2,000 रुपये के नोट अभी भी लीगल टेंडर मनी बने हुए हैं। इसलिए आप इस नोट को वहां जमा करा सकते हैं। डाकघर में स्टाम्प या कोई अन्य चीज खरीदने के लिए इसे दे सकते हैं। आप रजिस्ट्री या स्पीड पोस्ट करने के लिए यह नोट दे सकते हैं। इस नोट को देकर डाकघर का कोई बचत पत्र खरीद सकते हैं। आप इन नोटों को देकर मनीआर्डर भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  'संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता...', जस्टिस यशवंत वर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा? पत्र में लिखी एक-एक बात

एक बार में 20 हजार रुपये तक के नोट बदले जाएंगे

रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि एक बार में 2000 रुपये के महज 10 नोट ही बैंक में बदले जाएंगे। इसी तरह 20 हजार रुपये तक ही ये नोट अपने खाते में जमा करा सकते हैं। हालांकि आरबीआई ने कहा है कि नोट बदलने की कोई सीमा नहीं है। आप चाहें तो दुबारा लाइन में लग कर फिर से 20 हजार रुपये तक नोट बदल सकते है।

सितंबर तक लीगल टेंडर बने रहेंगे

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यह भी कहा है कि ये नोट बाजार में अभी चलेंगे। मतबल कि आप इन नोटों से खरीदारी कर सकते हैं। आप 2000 के नोटों से पेट्रोल भरवा सकते हैं। इससे कोई सामान खरीद सकते हैं। इस नोट से आप घर-गृहस्थी का सामाान खरीद सकते हैं। मतलब कि आप किसी को किसी वस्तु एवं सेवा के लिए इससे भुगतान कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  IAS Anurag Yadav कौन हैं? ज‍िनकी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से हुई बहस

error: Content is protected !!