Gufi Paintal Death: महाभारत के ‘शकुनि मामा’ गूफी पेंटल का 78 साल की उम्र में हुआ निधन

नई दिल्ली  सोमवार की सुबह मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई। टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए अभिनेता गूफी पेंटल का निधन हो गया। दो दिन पहले एक्टर की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आई थीं। गूफी पेंटल ने टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी उल्लेखनीय भूमिकाएं निभायी थीं।



तीन दिन पहले अस्पताल में हुए थे भर्ती
शुक्रवार को एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थीं। गूफी पेंटल के भतीजे हितेन ने उनकी सेहत के बारे में जाकारी भी दी थी। हितेन ने बताया था कि वेटरन एक्टर पहले से दिल और किडनी से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे हैं। इन्हीं बीमारियों का वो इलाज करवा रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अमोदा गांव में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी उमेश कश्यप हुए शामिल, सभी को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील, नए कानून के बारे में ग्रामीणों को दी जानकारी

हितेन पटेंल ने शेयर की न्यूज
एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि उनके भतीजे हितेन ने भी कर दी है। हितेन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमे उन्होंने लिखा है- महाभारत में शकुनि मामा यानी फेमस एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया। बता दें, एक्टर का पूरा नाम सरबजीत गूफी पेंटल था।

शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई में ही होगा। एक हफ्ते पहले गूफी की तबीयत बिगड़ी थी। उस वक्त वे फरीदाबाद में थे। पहले उन्हें फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। फिर हालत खराब होने पर उन्हें मुंबई ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था।

इसे भी पढ़े -  Baradwar News : नगर पंचायत नया बाराद्वार में 'सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ' अभियान चलाया गया, नपं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष रहे मौजूद, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना है अभियान का मुख्य उद्देश्य

गूफी पेंटल ने कई शो में किया था काम
गूफी पेंटल के टीवी करियर की बात करें तो उन्होंने ‘महाभारत’ के अलावा मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’, ‘कर्ण संगिनी’, ‘जय कन्हैया लाल की’ जैसे कई सीरियलों में काम किया। इसके अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी किरदार निभाये, जिनमें ‘रफूचक्कर’, ‘दिल्लगी’, ‘देस परदेस’, ‘मैदान-ए-जंग’, ‘दावा’, ‘द रिवेंज: गीता मेरा नाम’ शामिल हैं। गूफी ने 1975 में ‘रफूचक्कर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : आयुष स्वास्थ्य मेला एवं चिकित्सा शिविर में मुख्य अतिथि रहे मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, 321 लोगों ने शिविर का उठाया लाभ, निःशुल्क दवाई का किया गया वितरण, जपं अध्यक्ष ने आयुर्वेदिक दवाई अपनाने की अपील

error: Content is protected !!