Janjgir Big News : नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख की घोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फर्जी नियुक्ति आदेश भी दे दिया था, जानिए पूरे मामले को…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख की घोखाधड़ी करने वाले आरोपी अमन राज को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी ने खाद्य नागरिक उपभोक्ता संरक्षण विभाग का फर्जी नियुक्ति आदेश भी जारी किया था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 हजार रुपये और ठगी के रुपये से खरीदे गए मोबाइल को जब्त किया है. आरोपी युवक नवागढ़ थाना क्षेत्र के राछा का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, रायगढ़ जिले की कल्पना महन्त की अमन राज से जांजगीर के कचहरी चौक में भेंट हुई थी. यहां अमन राज ने अपनी ऊंची पहुंच का हवाला दिया और उसने नौकरी लगाने 6 लाख की डिमांड की. फिर उसने 2 किस्तों में 6 लाख रुपये दे दिया. इस दौरान आरोपी अमन राज ने 6 फरवरी 2023 की तिथि में खाद्य नागरिक उपभोक्ता संरक्षण विभाग का फर्जी नियुक्ति आदेश को वाट्सएप से भेजा था. फिर भी विभाग में ज्वाइन कराने घुमाता रहा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

इसके बाद ना तो ज्वाइनिंग हुई और ना रुपये वापस किया. पता करने पर जानकारी मिली कि विभाग में भर्ती ही नहीं हो रही है. इस तरह कल्पना महन्त ने आरोपी अमन राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!