दूल्हे के साथ दुल्हन की सहेलियों ने कुछ ऐसा किया कि लड़का रोते हुए भागा, शादी भी टूटी… जानिए क्या है पूरा मामला 

छपरा. जिले के मढ़ौरा थाना के मिर्जापुर में एक अजब घटना घटी। यहां शादी करने आया दुल्हा मंडप में जाने से पहले ही रोते हुए भाग गया। ये देखकर आसपास के लोग भी हैरान रह जाएगा। मामला छपरा जिले के मिर्जापुर का है। मिर्जापुर की रहने वाली युवती की शादी कोपा के पतिला गांव के एक लड़के से तय हुई थी। पतिला निवासी मोतिलाल साह के यहा से 11 जून को बारात लड़की के घर मिर्जापुर पहुंचा था। लड़की वालों ने खुशी खुशी बारात का स्वागत किया। द्वार पूजा के बाद वरमाला की तैयारी होने लगी। वरमाला भी सम्पन्न हो गई, बरनेत की विधि भी पूरी हो गई। शादी की रस्म को पूरा करने के लिए लड़के को मंडप पर बुलाया गया। यहीं से सब कुछ उल्टा होना शुरु हो गया।



दुल्हन की सहेलियों ने किया मजाक तो दूल्हा रोते हुए भागा
लड़की की सहेलिया और गांव घर की महिलाओं ने लड़के से हंसी मजाक करना शुरू कर दिया । इसके बाद लड़का रोने लगा और रोते हुए घर से बाहर भाग निकला । इस हरकत को देख लड़की का मन बदल गया। काफी देर तक लड़की को मनाने की कोशिश की गई। लड़की अड़ गई कि अब वो उस लड़के से शादी नहीं करेगी। दुल्हन के अचानक इस फैसले से घराती-बाराती हैरान रह गए। पतिला निवासी मोतिलाल साह के यहा से 11 जून को बारात लड़की के घर मिर्जापुर पहुंचा था। लड़की वालों ने खुशी खुशी बारात का स्वागत किया। द्वार पूजा के बाद वरमाला की तैयारी होने लगी।

इसे भी पढ़े -  19 फरवरी को लॉन्च होंगे Vivo V70 और V70 Elite, लीक हुई कीमतें और धांसू फीचर्स, यहां जानें सब कुछ

दुल्हन के शादी से मना करने पर हंगामा
दुल्हन के इस फैसले पर जमकर हंगामा शुरु हो गया। दूल्हे पक्ष के कुछ युवक हंगामे पर उतारु हो गए। तभी लड़की के घरवालों ने दूल्हे और उसके पिता सहित रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। इसके बाद उनसे दहेज का सारा सामान वापस करने की मांग की जाने लगी। यह खबर सुन मुखिया पति कमलेश प्रसाद, सरपंच पति मंटू राय, सोनालाल साह, रुस्तम मियां, जितेंद्र गोस्वामी, वर पक्ष की तरफ से मुखिया मिथलेश सिंह ने समझौता की कोशिश की। स्थिति को बिगड़ता देख दोनों तरफ से आए गणमान्य लोगों ने सारा सामान वापस करने का फैसला लिया।

इसे भी पढ़े -  12 Jyotirlingas in India: कहां-कहां स्थित हैं भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग, क्या है उनकी खासियत और कैसे करें विजिट

आखिर दूल्हा रोते हुए क्यों भागा?
अब समझिए पूरी कहानी, जब दुल्हन वरमाला के लिए स्टेज पर आई तो उसे दूल्हे की हरकत पर शक हो गया। दुल्हन को लगा कि दूल्हा मंदबुद्धि है। इसी के लिए उसने शादी से पहले अपनी सहेलियों को दूल्हे के पास भेजा। वो सब हंसी मजाक करने लगीं। लड़का वाकई में वैसा ही निकला, जैसा दुल्हन ने सोचा था। अंत में दूल्हे को बिना दुल्हन के अपनी बारात वापस ले जानी पड़ी।

इसे भी पढ़े -  Hyundai Venue के नए अवतार ने मचाया गदर, कम बजट में बेहतरीन फीचर्स का तड़का, क्यों हर कोई कर रहा है बुक

error: Content is protected !!