जयमाल होते ही दूल्‍हे ने कर दी ऐसी ड‍िमांड क‍ि भड़क गई दुल्‍हन, तुरंत स‍िखाया सबक; बैरंग लौटी बारात 

नई दिल्ली. बरात लेकर आए दूल्हे ने दहेज की डिमांड कर दी। साथ ही दुल्हन से कहा कि वह उसके दोस्तों संग फोटो खिंचवा ले। इस पर बात बिगड़ गई। लड़की ने ऐसा करने से मना कर दिया तो बराती दबाव बनाने लगे। इसके बाद कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत बरातियों को बंधक बना लिया। आखिर में वर पक्ष बैकफुट पर आ गया। शादी भी नहीं हो सकी।



दूल्हे को पेड़ से बांध दिया
हरखपुर मानधाता में बुधवार शाम जौनपुर के सकरा गांव के अमरजीत वर्मा की बरात आई थी। देर रात जयमाल के समय विवाद हो गया। विवाद होने पर दूल्हे को पेड़ से बांध दिया गया। यही नहीं गांव के लोगों ने दूल्हे समेत उसके रिश्तेदारों, स्वजन व बरातियों को नशे में होने का आरोप भी लगाया व उनकी पिटाई भी कर दी। बवाल की आशंका से कई बराती तो रात में ही भाग निकले। बरात में हंगामे व दूल्हे को पेड़ से बांधकर रखने का वीडियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो गया। हालांक‍ि, दैनिक जागरण इस वीडियो और इससे जुड़े तथ्यों की पुष्टि नहीं करता।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

दोनों पक्षों में नहीं बनी शादी के लिए सहमति
फिलहाल, मौके पर काफी पंचायत के बाद भी जब बात नहीं बनी, तब सुबह पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। शाम तक वहां समझाने का क्रम चला। दोनों पक्षों में शादी के लिए सहमति नहीं बनी। कई लोग बातचीत करते रहे व शादी तय कराने वाले भी बुलाए गए, लेकिन रिश्ते की डोर नहीं जुड़ सकी।

नहीं हुई शादी, अपने-अपने घर गए घराती-बराती
दूल्हा पक्ष ने बैकफुट पर आते हुए कन्या पक्ष को बरात के स्वागत में हुए खर्च को अदा करने की बात कही, तब मामला शांत हो सका। इस तरह आचरण की मर्यादा न होने व जरा सी नासमझी से रिश्ता नहीं हो सका। दोनों परिवारों की प्रतिष्ठा पर भी आंच आई। एसओ मानधाता पुष्पराज सिंह ने बताया कि शादी टल गई। दोनों पक्ष अपना हिसाब करने पर राजी हुए हैं। किसी तरफ से अब तक तहरीर नहीं मिली है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

शराब ने तोड़ दी थी शादी
दूल्हे व बरात के बंधक बनने का यह पहला मामला नहीं है। सालभर पहले बगल के ही गांव टिकरी में बरात आई थी। इसमें दूल्हे समेत बराती नशे में टल्ली थे। द्वारपूजा के समय ही वह खुद को नहीं संभाल पा रहे थे। हंगामा होने पर सभी को बंधक बना लिया गया था। उनका विशेष सत्कार करके पुलिस के हवाल करके सात फेरे निरस्त कर दिए गए थे। अभी हाल ही में पुलिस व प्रोवेशन टीम ने अंतू में एक बाल विवाह रोका था

इसे भी पढ़े -  SANKALP बजट, समावेशी और संतुलित विकास का प्रतीक : लोकेश साहू

error: Content is protected !!