JanjgirChampa Arrest : महिला से युवक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी रामकुमार उर्फ कोन्दा को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी पड़रिया गांव का रहने वाला है.

 



दरअसल, पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट लिखाई कि रामकुमार उर्फ कोन्दा उसके घर में घुसा और उसे जमीन पर पटक दिया. इसके बाद उससे छेड़छाड़ की गई. महिला के द्वारा इसका विरोध किया गया और लोगों को आवाज देने पर आरोपी मौके से भाग गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 3 TI और 1 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... Photo

महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 354 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है. एफआईआर के बाद पुलिस हरकत में आई. इसके बाद आरोपी रामकुमार उर्फ कोन्दा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

error: Content is protected !!