रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतरीन होती हैं ये गाड़ियां, सिटी हो या फिर गांव हर जगह के लिए बेस्ट

नई दिल्ली. अगर आप सिटी ड्राइवर के लिए रोजाना इस्तेमाल करने वाले किसी नई गाड़ी की तलाश कर रहे हैं, तो आप सही जगह पर हैं, क्योंकि इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं उन टॉप लोकप्रिय गाड़ियों के बारे में जो डेली कम्यूट के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं। अच्छी बात है ये है कि इनकी कीमतें भी आपके बजट के अंदर बैठ सकते हैं।

 



मारुति सुजुकी ऑल्टो
मारुति सुज़ुकी ऑल्टो को कौन नहीं जानता यह वह गाड़ी है, जो रोजाना इस्तेमाल करने के लिए सबसे अधिक खरीदी जाती है। सेल्स की बात करें तो, मारुति सुज़ुकी ऑल्टो बिक्री के मामले में भी टॉप 5 गाड़ियों में एक है। ऐसे में अगर आप भी रोजाना कम्यूट के लिए कोई गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो मारुति ऑल्टो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। माइलेज के मामले में ये आपका काफी साथ देगी।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

मारुति सुजुकी सेलेरियो
मारुति सुजुकी सेलेरियो को भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जाता है। इसमें 998 सीसी का बीएस6 कम्प्लायंट इंजन दिया गया है, जो 3500आरपीएम पर 90एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। मारुति की ये गाड़ी बेहतरीन माइलेज के लिए भी जानी जाती है। इसका सीएनजी वेरिएंट भी काफी पॉपुलर है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Tata Nexon
Tata Nexon कुल आठ ट्रिम्स में उपलब्ध है: XE, XM, XM (S), XM+ (S), XZ+, XZ+ (HS), XZ+ (L) और XZ+ (P)। डार्क एडिशन को XZ+ से शुरू होने वाले ट्रिम्स पर पेश किया गया है, जबकि काजीरंगा एडिशन टॉप-स्पेक XZ+ और XZA+ ट्रिम्स पर उपलब्ध है। अगर आपका बजट मारुति ऑल्टो और सेलेरियो से अधिक है तो आप इस गाड़ी को विकल्प के तौर पर देख सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!