WI की धरती पर Virat Kohli तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड! इतिहास रचने का होगा सुनहरा मौका

India vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का एलान हो चुका है। कैरेबियाई टूर पर टीम इंडिया को दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है। डब्ल्यूटीसी फाइनल में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाने वाले विराट कोहली के प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें रहेंगी। कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना ‘विराट’ रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका होगा।

 



सचिन के रिकॉर्ड पर होगी कोहली की निगाहें

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली की नजर सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड पर होगी। दरअसल, विराट को वनडे क्रिकेट में 13 हजार रन पूरे करने के लिए महज 102 रन की दरकार है। कोहली तीन मैचों की सीरीज में अगर 102 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह सबसे तेज 13 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। कोहली ने अब तक खेले 274 मैचों की 265 पारियों में 12,898 रन जड़े हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Crime Meeting : एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश, लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण', अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान...60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश...

सचिन से कहीं आगे हैं कोहली

सचिन तेंदुलकर ने साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए वनडे क्रिकेट में अपने 13 हजार रन पूरे किए थे। सचिन ने यह मुकाम अपनी 321वीं पारी में हासिल किया था। यानी कोहली सचिन के मुकाबले अभी 55 पारियां पीछे हैं। सचिन के अलावा सिर्फ तीन अन्य बल्लेबाज ही 50 ओवर के फॉर्मेट में 13 हजार रन बना सके हैं। इस लिस्ट में रिकी पोंटिंग, कुमार संगाकारा और सनथ जयसूर्या का नाम दर्ज है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : विश्व आदिवासी दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया आत्मीय स्वागत

विराट को रास आता है कैरेबियाई बॉलिंग अटैक
विराट कोहली को वेस्टइंडीज का बॉलिंग अटैक बेहद रास आता है। 50 ओवर के फॉर्मेट में किंग कोहली ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 42 मैच खेले हैं। इस दौरान विराट के बल्ले से 66.50 की दमदार औसत से 2,261 रन निकले हैं। भारत के पूर्व कप्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 शतक और 11 अर्धशतक जमाए हैं।

इसे भी पढ़े -  Chhattisgarh News : निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधियों के रूप में नाम-निर्देशन पर रोक, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना
error: Content is protected !!