Sakti News : लाखों की लागत से बनने वाले कलार समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने किया

सक्ती. डभरा ब्लॉक में बोड़ासागर गांव लाखों की लागत से बनने वाले कलार समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण चंद्रपुर विधायक रामकुमार ने किया है. इस दौरान ग्रामीणों कर्मा नृत्य और गाजे-बाजे के साथ विधायक का स्वागत किया.

 



यहां विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि आज गांव में हर समाज को किसी भी आयोजन के लिए भवन की आवश्यक होती है. इसके लिए बोड़ासागर गांव में कलार समाज सामाजिक भवन की स्वकृति कराई गई थी, जिसका आज लोकार्पण किया गया है. निश्चित ही भवन से लोगों को लाभ मिलेगा. क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

इस मौके पर मालखरौदा जनपद की अध्यक्ष लकेश्वरी देवा लहरे, जिला पंचायत की पूर्व सदस्य तुलसी देवी साहू, महेश जायसवाल, विजय जायसवाल, दिलेश्वर दर्शन, बोड़ासागर गांव की सरपंच अल्का छोटू डनसेना समेत समाज के पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

Related posts:

error: Content is protected !!