Sakti Big News : व्यापारी से 22 लाख 50 हजार की लूट का मामला, 2 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी समेत 5 आरोपी फरार, पुलिस ने इतने रुपये बरामद किया… पढ़िए विस्तार से…

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के मोहंदीकला मोड़ के पास व्यापारी भरत अठवानी से 22 लाख 50 हजार रूपये की लूट के मामले में पुलिस ने एसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लूट का खुलासा किया है. मामले में आरोपी मां-बेटे मंजू शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा और दो नाबालिग बालक सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 10 लाख 10 हजार रूपये बरामद किया है, वहीं मामले का मुख्य आरोपी प्रशांत मिश्रा सहित 5 आरोपी अभी फरार है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

एसपी एमआर आहिरे ने बताया कि 5 जून को मोहंदीकला मोड़ के पास किराना व्यापारी भरत अठवानी से 22 लाख 50 हजार की लूट हुई थी, जिसमे बदमाशों ने व्यापारी को बाइक से धक्का देकर गिराया था और पैसे छीन कर भाग गए थे.

आरोपियों ने रायगढ़ जिले के खरसिया में घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया था, जिसके बाद बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. आरोपियों से 10 लाख 10 हजार रूपये बरामद किया है और मामले का मुख्य आरोपी प्रशांत मिश्रा सहित 5 आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  श्रीकृष्ण रंग भरो प्रतियोगिता में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

Related posts:

error: Content is protected !!