BIG BREAKING : तालाब में नहाने के ल‍िए कूदे आठ बच्‍चों में पांच डूबे, लाशें देख फूटा आंसुओं का सैलाब

रायबरेली में बुधवार तीन परिवारों के लिए काला दिन साबित हुआ। गांव के किनारे छोटे तालाब में एक साथ पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बच्चों की चीख सुन दौड़े ग्रामीणों ने तीन बच्चों को बचा लिया, लेकिन पांच बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही तो चीत्कार मच गई। हादसे में किसी के घर का एक तो किसी के घर के दो बच्चों की मौत होने के बाद परिवार के सदस्यों को रोता देख वहां मौजूद लोगों की भी आंखें भर आईं।



धान रोप रहे थे स्वजन, घर में अकेले थे बच्चे
बांसी रिहायक ग्राम सभा के मंगता का डेरा गांव कोई खेत गया था तो कोई धान की रोपाई करने में व्यस्त था। बच्चे घर में थे, गांव के किनारे छोटे तालाब में 8 बच्चे नहाने के लिए कूद गए। तालाब गहरा होने के कारण सभी डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुन खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े लेकिन तब तक पांच बच्चे डूब चुके थे। ग्रामीणों ने किसी तरह तीन बच्चों को बचाया। एक साथ 5 बच्चों की डूबने से मौत होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मातम पसर गया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे श्याम सुंदर अग्रवाल, उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

गांव की गलियों में सिसकियां
गांव की गलियों में सिसकियां सुनाई देने लगीं। सूचना पर उप जिलाधिकारी आसाराम वर्मा स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। 1:30 बजे पुलिस अधीक्षक गांव पहुंचे और परिजनों से घटना की बाबत जानकारी ली वह परिजनों को ढांढस बंधाया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की मेहनत लाई रंग, नगर विकास के लिए 2 करोड़ 24 लाख 26 हजार की मिली स्वीकृति

डूबने से इन बच्चों की हुई मौत
रितु (8) पुत्री जीतू, सोनम पुत्री सोनू, अमित पुत्र सोनू, वैशाली पुत्री विक्रम, रूपाली पुत्री विक्रम तालाब में डूबने से मौत हो गई सभी बच्चों के शव का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डलमऊ जिला अधिकारी आसाराम वर्मा ने बताया कि तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई है। घटना की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!