JanjgirChampa Arrest : 100 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के बरभाठा गांव से महुआ शराब बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 35 वर्षीय आरोपी मोतीराम बघेल के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी, मुख़बिर से सूचना मिली कि बरभाठा गांव के मोतीराम बघेल, महुआ शराब को अवैध रूप से बेच रहा है. इस पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी मोतीराम के कब्जे से 100 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Big Breaking : 3 नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर चलाई गोली, बड़े भाई की मौत, छोटे भाई को लगी 1 गोली, मृत बड़े भाई को सीने और सिर में लगी 2 गोली, मौके पर पहुंची प्रभारी एसपी, नाकेबंदी की गई, CCTV खंगाल रही पुलिस, जिला अस्पताल पहुंचे विधायक बालेश्वर साहू...

मामले में नवागढ़ पुलिस ने बरभाठा गांव के 35 वर्षीय आरोपी मोतीराम बघेल को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!