छत्तीसगढ़: 110 फीट ऊंचे वाटरफॉल से लड़की ने लगाई छलांग, देख कर चौक जाएंगे आप. पढ़िए क्या हुआ आगे…

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ का नियाग्रा कहे जाने वाले जगदलपुर स्थित चित्रकोट वॉटरफाल से आज शाम एक लड़की ने छलांग लगा दी। करीब 110 फीट ऊंचे वॉटर फाल से कूदने पहुंची लड़की को देख लोग आवाज देकर उसे रोकने का प्रयास करते रहे। लेकिन देखते ही देखते लड़की ने छलांग लगा दी। लोगों को लगा कि लड़की की वाटरफाॅल में डूबने से मौत हो गयी होगी, लेकिन कुछ देर बाद ही लड़की तैरकर बाहर निकल गयी। जिसे देखकर लोगों ने राहत की सांस ली। अब इस घटना का विडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

 

 

जानकारी के मुताबिक लोहंडीगुड़ा में रहने वाली नाबालिग लड़की को उसके परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट लगा दी थी। लोग कुछ समझ पाते इतने में लड़की वाटरफाॅल के मुहाने पर आकर छलांग लगानेे के लिए काफी देर तक खड़ी रही। इसके बाद एक दम किनारे आ गई, लड़की को ऐसा करते देख वहां मौजूद लोग चीख पड़े। उन्होंने शोर मचाकर लड़की को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसने छलांग लगा दी।

 

 

 

इतनी ऊंचाई से लड़की को कूदते देखकर लोगों की चीख निकल गई। मौके पर तैनात जवान भी वॉटरफाल की ओर दौड़े और उसे बचाने के प्रयास में जुट गए। इसी बीच लड़की तैरती दिखाई दी। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली। लड़की तैरकर किनारे पर आ गई। इस पूरी घटना का मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!