Sakti Big News : अस्पताल में लोगों ने स्वास्थ्यकर्मी से गाली-गलौज और तोड़फोड़ की, सहमे स्वास्थ्यकर्मी ने सुरक्षा के लेकर किया काम बंद, अधिकारियों की समझाइश पर घंटों बाद वापस लौटे काम पर

सक्ती. सक्ती के अस्पताल में लोगों ने स्वास्थ्यकर्मी के साथ गाली-गलौज और अस्पताल में तोड़फोड़ की है. स्वास्थ्यकर्मियों ने सुरक्षा को लेकर काम बंद किया था. अधिकारियों की समझाइश पर घंटों बाद स्वास्थ्यकर्मी वापस काम पर लौटे हैं.

 



सीएमएचओ डॉ. सूरज राठौर ने बताया कि वार्ड नंबर 5 की 38 वर्षीय महिला सकुन सिदार को रात में उसके परिजन अस्पताल लेकर आए थे. डॉक्टर ने जब चेक किया तो महिला की मृत्यु हो गई थी. तब परिजन और लोगों ने स्वास्थ्यकर्मी से गाली-गलौज और अस्पताल में तोड़फोड़ करने लगे. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और घंटों बाद मामला शांत हुआ. इस दौरान किसी भी स्वास्थ्यकर्मी को चोट नहीं आई. सभी सुरक्षित हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित

इधर, सहमे स्वास्थ्यकर्मियों ने सुरक्षा को लेकर काम बंद कर दिया था. इसके बाद अधिकारियों की समझाइश के बाद स्वास्थ्यकर्मी वापस अपने काम पर लौट गए हैं. अधिकारी ने बताया कि जल्द ही अस्पताल में पुलिस सहायता केंद्र खोला जाएगा. साथ ही, घटना को लेकर मृतिका महिला के परिजन के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...
error: Content is protected !!