छत्तीसगढ़ : देवपहरी वाटरफॉल में बहे कोचिंग इंस्टिट्यूट के संचालक की मिली लाश, अकलतरा का रहने वाला था मृतक

कोरबा. जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा के रहने वाले कोचिंग इंस्टिट्यूट के संचालक सत्यजीत राहा की लाश, कोरबा जिले के देवपहरी वाटरफॉल से 4 किलो मीटर दूर मिली है. घटना के बाद परिजन सदमे में है. घटना के बाद से लगातार SDRF की टीम खोजबीन कर रही थी और अब उसकी लाश बरामद की गई है.

 



दरअसल, सत्यजीत राहा अकलतरा में कोचिंग इंस्टिट्यूट का संचालन करता था. घटना से पहले वे देव पहरी वाटरफॉल घूमने गए थे और नहा रहे थे. तभी पानी के बहाव में वे बह गए थे और इसके बाद स्थानीय गोताखोर की मदद से खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

इसके बाद SDRF की टीम को बुलाई गई थी और लगातार SDRF की टीम खोजबीन कर रही थी. इसी दौरान वाटरफॉल से 4 किलो मीटर दूर सत्यजीत की लाश मिली है. घटना के बाद से परिजन सदमें में हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!