Sakti Thief : पटवारी के सूने मकान पर चोरों ने दिनदहाड़े बोला धावा, नगद और जेवरात सहित 40 हजार के सामान ले उड़े चोर, डभरा थाना में FIR दर्ज

सक्ती. डभरा ब्लॉक ने छुछुभांठा गांव में चोरों ने पटवारी के सूने मकान पर दिनदहाड़े धावा बोला है और 25 हजार रूपये नगद और 15 हजार के जेवरात सहित कुल 40 हजार के सामान ले उड़े हैं.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छुछुभांठा निवासी पटवारी रमेश पटेल दोपहर 12 बजे घर के दरवाजे में ताला लगाकर परिवार के साथ अपनी बड़ी मां के बरसी कार्यक्रम में गया हुआ था. दोपहर 2 बजे वापस आया तो देखा कि घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर से दरवाजा बंद था, जिसके बाद उसके बड़े पिता के बेटे की मदद से दरवाजा खोला और अंदर जाकर देखा तो आलमारी टूटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी में रखे 25 हजार रूपये नगद, 15 हजार के जेवरात सहित 40 हजार रूपये के सामान को चोरी करके चोर ले गए थे. रिपोर्ट पर डभरा पुलिस ने आईपीसी की धारा 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!