Kisaan School : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में शान से फहराया जाएगा तिरंगा, 15 अगस्त को मेघावी छात्रा श्रीया अग्रवाल करेंगी ध्वजारोहण, पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाली काजल कसेर भी विशेष अतिथि के रूप में रहेंगी मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में 15 अगस्त को सुबह 9 बजे स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा और इस दिन शान से तिरंगा फहराया जाएगा. देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चाम्पा की मेघावी छात्रा श्रीया अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगी. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने वाली जांजगीर की काजल कसेर विशेष रूप से मौजूद रहेंगी.

 



इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

ध्वजवन्दन कार्यक्रम में बलौदा जनपद की उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव, जाटा-बहेराडीह की सरपंच अनिता सपन मिरी, रेस्टोरेशन फाउंडेशन के सीईओ जे. बसवराज, समाजसेवी डॉ. सुरेश देवांगन, नवाचारी कृषक रामाधार देवांगन, वरिष्ठजन राजाराम यादव समेत अन्य लोग प्रमुख तौर पर मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

error: Content is protected !!