ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में चन्द्रयान-03 का सीधा प्रसारण देखा गया

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में चन्द्रयान-03 के चन्द्रमा पर लैडिंग का सीधा प्रसारण देखा गया। भारत सरकार की तरफ से मिले निर्देश का पालन करते हुए हमारी संस्था में स्कूल के विद्यार्थियों एवं संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चन्द्रयान-03 का चन्द्रमा पर लैडिंग का सीधा प्रसारण देखा।

 



प्रसारण के साथ ही समस्त विद्यार्थियों को चन्द्रयान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि इस सफल क्रियान्वयन में हमारे देश के वैज्ञानिक टीम ने सराहनीय कार्य किया है। साथ ही बच्चों को चन्द्रमा तथा पृथ्वी की सारगर्भित जानकारी प्रदान की। इस सफल आयोजन में संस्था की प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह एवं संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल का महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में इस सफल क्रियान्वयन के लिए संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बधाई दिया।

इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!