Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम…

जांजगीर. भारत सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई थी। ऑल ओवर इंडिया में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
विवेकानंद उच्त्तर माध्यमिक विद्यालय, जांजगीर से 19 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें परिमंडल अर्थात राज्य स्तर पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में कुमारी मानसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही साथ संपूर्ण भारत में दूसरा स्थान हासिल कर जांजगीर-चांपा के गौरव को बढ़ाया है। विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर में कक्षा दसवीं अंग्रेजी माध्यम में कुमारी मानसी को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ₹25000 की राशि प्रदान की गई तथा संपूर्ण भारतवर्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर ₹25000 की अतिरिक्त राशि प्रदान की गई। उन्हें पुरस्कार स्वरूप कुल ₹50000 की राशि डाक विभाग के द्वारा प्रदान की।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fire : ऑटो पार्ट्स दुकान और घर में लगी भीषण आग, आग में जलकर सामान हुआ खाक, हुआ बड़ा नुकसान, 2 दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया...

14 अक्टूबर गुरुवार को बिलासपुर के मुख्य डाकघर में दोनों छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं राशि का चेक प्रदान किया गया।
इसी तरह विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,जांजगीर में कक्षा दसवीं हिंदी माध्यम में अध्यनरत कुमारी रूचि जायसवाल ने भी परिमंडल अर्थात राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उसे डाक विभाग के द्वारा 5000 की राशि प्रदान की गई।
कुमारी मानसी एवं रुचि जायसवाल की इस उपलब्धि पर विवेकानंद विद्यालय जांजगीर के प्राचार्य मनोज पाण्डेय सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। विदित हो कि इसी वर्ष हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा कक्षा दसवीं में विवेकानंद विद्यालय,जांजगीर के छात्र नैतिक गौतम ने संपूर्ण छत्तीसगढ़ में 7 वां स्थान एवं लोकेश राठौर ने संपूर्ण छत्तीसगढ़ में 9 वां स्थान प्राप्त किया था।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

Related posts:

error: Content is protected !!