Janjgir Farming : खेती-किसानी में नवाचार को देखने पचेड़ा और सुकली पहुंचे एसपी, जिले में अब तक दर्जनभर गांव के किसानों से कर चूके हैं मुलाक़ात

जांजगीर-चाम्पा. खेती किसानी के काम में नवाचार को देखने एसपी विजय अग्रवाल अब तक किसान स्कूल बहेराडीह समेत दर्जनभर गावों के किसानों के खेत पहुँच चुके हैं। नवागढ़ ब्लॉक के पचेड़ा में किसान हीरानन्द और सुकली में अमृतलाल गोड़ के सब्जी बाड़ी को देखने पहुँचे थे। इस दौरान एसपी ने उन्नत किस्म की नीबू और अमरुद के पौधे भी किसानों को भेंट की.

 



किसान हीरानन्द के द्वारा धान की खेती के साथ खेत की मेढ़ पर सब्जी, फल, फूल की खेती, तालाब में मछली पालन, मुर्गी पालन इकाई का अवलोकन किया। उसके बाद सुकली के किसान अमृतलाल गोड़ द्वारा किये जा रहे सब्जी खेती का भी अवलोकन किया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : खाद्य एवं औषधि प्रशासन का ' सुरक्षित आहार, हमर अधिकार' के तहत अभियान शुरू, पहले दिन 7 जगहों पर हुई जांच, गंदगी मिलने पर 3 संचालक को नोटिस जारी... 15 दिनों तक चलेगा अभियान और होगी जांच...

एसपी विजय अग्रवाल ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक किसानो को धान की फ़सल के साथ साथ सब्जी, फल, फूल, मछली, बकरी, मुर्गी, बतख पालन, मशरूम उत्पादन का काम नियमित रूप से करना चाहिए। इस तरह की समन्वित क़ृषि से किसानों के आय में काफ़ी ज्यादा बढ़ोत्तरी होंगी। क़ृषि क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर द्वारा प्रशिक्षण देने और क़ृषि में युवाओं की भागीदारी को देख एसपी ने प्रसन्नता ब्यक्त किया।

क़ृषि क्षेत्र में ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव, रामाधार देवांगन और रेस्टोरेंशन फाउंडेशन के सीईओ जे बस्वराज ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं, युवतियों, बिहान के महिलाओ को स्व रोजगार की दिशा में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हाल ही में आरसेटी द्वारा पचेड़ा में दस दिवसीय सब्जी खेती, नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण, हरदी और पीथमपुर में क़ृषि उद्यमी, और धुरकोट गाँव में अचार, पापड़, मसाला पावडर निर्माण का प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Baheradih News : चार साल बाद फिर सिवनी पहुंचा बहेराडीह के किसानों का धान खरीदी केंद्र, किसान स्कूल के संचालक की पहल लाई रंग, पहले सिवनी में होती थी धान खरीदी, चार साल पहले बदलकर कोसमंदा किया गया था केंद्र, किसानों की समस्या को लेकर कलेक्टर से मुख्यमंत्री तक उठाई गई थी आवाज

एसपी विजय अग्रवाल ने किसानों से खेती में लागत और उससे होने वाले लाभ तथा बाजार ब्यवस्था को लेकर किसानों को होने वाली समस्या पर चर्चा किया।
इस मौके पर समाजसेवी डॉ सुरेश कुमार देवांगन,नवागढ़ सीईओ, एसएडीओ एस आर बघेल, सरपंच कृष्णा कश्यप, हीरानन्द कश्यप, जगदेव गोड़, अमृतलाल गोड़, व किसान प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident News : सड़क हादसे में युवक की मौत, नाले में मिली युवक की लाश, बाइक मिली, पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!