इन फिल्मों की वजह से सनी देओल को मिला ‘देशभक्त हीरो’ का टैग, गदर 2 की बंपर कमाई के पीछे छिपा है ये राज

नई दिल्ली : सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2′ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गदर मचाया है कि हिंदी सिनेमा की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्में में शुमार हो गई है. फिल्म न ही केवल सिनेमाघरों में बंपर कमाई कर रही है, बल्कि लोगों के जुबान पर इसका नाम चढ़ा हुआ है और हर ओर बस इसकी चर्चा हो रही है. इसके पीछे जो सबसे बड़ी वजह समझी जा रही है, वो है पाकिस्तान और हिंदुस्तान का फैक्टर और देशभक्ति का जज्बा. सनी देओल पहले भी इस तरह की फिल्में कर चुके हैं और जमकर सुर्खियां भी बटोर चुके हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह का हुआ आयोजन, युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए किया गया प्रेरित...

इन फिल्मों ने बनाई ‘देशभक्त हीरो’ की पहचान

भारत पाकिस्तान युद्ध पर बनी फिल्म बॉर्डर में सनी देओल मेजर कुलदीप सिंह के किरदार में नजर आए थे, इस फिल्म में उनके रोल को खूब प्यार मिला था और ये फिल्म भी बहुत बड़ी फिल्म साबित हुई थी. इसके बाद 2001 में आई फिल्म गदर में तारा सिंह बनकर सनी देओल पाकिस्तान में अपना प्यार पाने के लिए घुस जाते हैं और वहां हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं. फिल्म के इस सीन में थियेटर में जमकर तालियां और सीटियां बजती हैं और इसी के साथ सनी देओल एक देशभक्त हीरो के तौर पर अपनी पहचान कायम करते है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

सनी ने की दमदार वापसी

गदर के ही डायरेक्टर अनिल शर्मा साल 2003 में एक बार फिर सनी देओल के साथ फिल्म लेकर आए जिसना नाम था द हीरोः लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई. इस फिल्म में सनी देओल एक जासूस की भूमिका में दिखते हैं, जो पाकिस्तान में घुस जाता है. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. इसके अब एक बार फिर सनी ने वापसी की और गदर 2 में पाकिस्तान में घुस कर धमाल मचा दिया.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : 19 नायब तहसीलदारों का तहसीलदार के पद पर प्रमोशन, किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!