OMG : ज्योतिषी से पूछा शुभ मुहूर्त, फिर डाली एक करोड़ रुपये से अधिक की डकैती, 5 डकैतों समेत पंडित गिरफ्तार

महाराष्ट्र में पुणे जिले के बारामती में पांच डकैतों ने कथित रूप से एक ज्योतिषी से शुभ समय के बारे में मदद मांगी और एक करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति की डकैती कर डाली. एक पुलिस अधिकारी ने यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले में पांच डकैतों समेत ज्योतिषी को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि पांच डकैत सागर गोफाने के घर में तब घुसे जब वह शहर से बाहर गये थे. उन्होंने बताया कि उन्होंने गोफाने की पत्नी का मुंह बंद कर दिया तथा 95 लाख रुपये नकद एवं 11 लाख रुपये के गहने लेकर चंपत हो गये.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा' अभियान के तहत निकाली गई रैली, स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए किया प्रेरित और राष्ट्र भक्ति का दिया संदेश...

अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमारी जांच सचिन जगधाने, रायबा चव्हाण, रवींद्र भोसले, दुर्योधन उर्फ दीपक जाधव और नितिन मोरे पर केंद्रित रही. उन्होंने हमें बताया कि उन्होंने डकैती के लिए शुभ समय जानने के लिए एक ज्योतिषी से संपर्क किया.”

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव में 15 अगस्त को मनाया जाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, मां सरस्वती की मूर्ति का भी होगा अनावरण, मुख्य अतिथि होंगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि गबेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच चंद्रकुमार सोनी करेंगे

पुणे ग्रामीण के इन अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने ज्योतिषी रामचंद्र चावा को इस अपराध में उसकी भूमिका को लेकर गिरफ्तार किया है. हमने 76 लाख रुपये बरामद कर लिये हैं. जांच चल रही है.”

error: Content is protected !!