iPhone 15 Pro: सेलिब्रिटी वाला Apple फोन, 18 कैरेट गोल्ड चेसिस के साथ ये आईफोन जीत सकता है दिल

नई दिल्ली. Apple ने अपने यूजर्स के लिए iPhone 15 series को हाल ही में लॉन्च किया है। नई सीरीज में यूजर्स के लिए चार नए आईफोन मॉडल (iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max) को लाया गया है।

 



iPhone 15 Pro का स्टाइलिश हुआ अंदाज

iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को कंपनी चार कलर ऑप्शन ( Natural Titanium, Black Titanium, White Titanium, Blue Titanium) में खरीदने का मौका दे रही है।

हालांकि, अगर आप iPhone 15 Pro को एक अलग कलर में खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपका दिन बना सकता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

दरअसल, दुबई की एक लग्जरी क्लास डिवाइस मेकर कंपनी Caviar ने यूजर्स के लिए प्रो मॉडल्स को गोल्डन चेसिस के साथ खरीदने का मौका दे रही है। इन आईफोन मॉडल को अल्ट्रा गोल्ड कहा जा रहा है।

iPhone 15 Pro Ultra Gold की कीमत की बात करें तो यह 7,39,651 रुपये (8,890 डॉलर) की शुरुआती कीमत के बाद 8,22,951रुपये (9,890डॉलर) तक जाती है।
iPhone 15 Pro Max Ultra Gold की कीमत 8,04,682 रुपये (9,670 डॉलर) से शुरू होकर 8,64,597 रुपये (10,390 डॉलर) तक जाती है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

दरअसल अल्ट्रा गोल्ड मॉडल्स में आपको 18 कैरेट गोल्ड से बना चेसिस साटिन फिनिश मिलता है। वहीं, एपल लोगो को 24 कैरेट गोल्ड के साथ तैयार किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!