PM Kisan Yojana के लाभार्थी को सरकार दे रही है यह तोहफा, जानिए क्या है फायदा

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने किसानों के लिए किसान ऋण पोर्टल (Kisan Rin Portal) लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिये किसान आसानी से किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) के लिए आवेदन दे सकते हैं। इसमें किसानों को सब्सिडी के साथ लोन की सुविधा मिलती है। इस पोर्टल का उद्देश्य है कि है कि किसान अब सस्ते ब्याज दर पर बैंक से लोन ले सकते हैं। कई किसान खेती करने के लिए साहूकारों से लोन लेते हैं। पीएम किसान लाभार्थी को भी किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिलता है।

1 अक्टूबर 2023 से केंद्र सरकार ने घर-घर किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अभियान शुरू कर रही है। यह अभियान इस साल के अंत यानी 31 दिसंबर 2023 तक चलेगा। इस अभियान को फिजिकल के साथ डिजिटल तौर पर भी चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए बैंक, पंचायत और जिला प्रशासन एक साथ मिलकर काम करेंगे। इसके अलावा पीएम किसान (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के लाभार्थी को अगले तीन महीनों में किसान क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

किसान क्रेडिट कार्ड क्या है
सरकार ने वर्ष 1998 में किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की थी। इसमें किसानों को 4 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से लोन मिलता है। यह बाकी लोन की तुलना में काफी सस्ता माना जाता है। इस कार्ड के लिए देश के सभी किसान योग्य होते हैं। यह स्कीम भारत सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और नाबार्ड ने शुरू किया था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

पीएम किसान की 15वीं किस्त कब आएगी
देश के सभी किसान अब 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) में किसानों को सालाना 6,000 रुपये की राशि मिलती है। यह राशि किस्तों के तौर पर दी जाती है। हर किस्त में किसानों को 2,000 रुपये की राशि दी जाती है। अब कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसानों को 15वीं किस्त अक्टूबर में मिल सकती है। इस योजना में किस्त की राशि किसानों के अकाउंट में डायरेक्ट आ जाती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Related posts:

error: Content is protected !!