Janjgir Arrest : दुकान से खरीदकर लाए सरिया की चोरी, चोर और खरीददार सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल छड़ जब्त

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की नैला पुलिस ने छड़ की चोरी करने और खरीरदार समेत 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी सरखो गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 बंडल सरिया को बरामद किया है.

 



दरअसल, सरखों के संजय राठौर ने जांजगीर से सरिया खरीदी थी और दोस्त के घर में रखा था, जहां से सरिया की चोरी हो गई. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 411, 34 के तहत अपराध दर्ज किया. जांच के बाद संदेही शिवकुमार सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

पूछताछ के बाद पता चला कि आरोपी शिवकुमार सूर्यवंशी ने अपने साथी राजकुमार सूर्यवंशी के साथ चोरी की है और गांव के परदेशी सिर्यवंशी को सरिया बेची है. इसके बाद पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी और चोरी की सरिया को खरीदी करने वाले समेत 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...
error: Content is protected !!