Champa Arrest : शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज कर मारपीट की, 2 आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज कर मारपीट करने वाले आरोपी जावेद खान और बैजुदास महंत को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित सुदीप अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि जावेद खान और बैजुदास महंत, शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहा था. सुदीप अग्रवाल ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी जावेद खान और बैजुदास महंत उसे जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करते हुए उससे मारपीट की. मारपीट से सुदीप अग्रवाल को चोट आई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

पुलिस ने आरोपी जावेद खान और बैजुदास महंत के खिलाफ के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 327, 506 और 34 के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम

Related posts:

error: Content is protected !!