नौकरी का पहला दिन और हादसा… 2 बेटों की मौत से मातम में बदली खुशियां..

राजस्थान के धौलपुर में दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. छोटा भाई अपने बड़े भाई को सरकारी टीचर पद पर जॉइनिंग कराने जा रहा था. तभी उसकी बाइक ट्रक से टकरा गई. इससे गाड़ी में आग लग गई और दोनों भाइयों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया. इसके बाद उनके परिजनों को जानकारी दी.



 

 

 

 

शवों का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. घटना बाड़ी सदर थाना इलाके के NH-11B पर बिजौली गांव के पास की है. सदर थाना इलाके के सुंदरपुर गांव के रहने वाले 26 साल के विजय और 22 साल के आकाश को बाइक से करौली जिले के गंगापुर जा रहे थे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की दूरदर्शिता, बरसात से पहले 18 वार्डों में नालियों की सफाई अभियान शुरू, नगरवासियों ने इस पहल की सराहना

 

 

 

इसी दौरान ट्रक और बाइक में भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद बाइक और ट्रक में आग लग गई. ड्राइवर और कंडेक्टर ट्रक छोड़कर फरार हो गए. हादसे को लेकर मृतक के परिजन विश्वनाथ ने बताया कि विजय का टीचर पद पर करौली जिले के गंगापुर में चयन हुआ था.

 

 

 

मातम में बदल गईं खुशियां

परिवार ने बताया कि बड़े बेटे को सरकारी नौकरी मिलने से परिवार में खुशी का माहौल था. विजय का छोटा भाई आकाश उसे गंगापुर में जॉइनिंग कराने बाइक से ले जा रहा था. रास्ते में हादसे से दोनों की मौत हो गई. विजय पढ़ाई में काफी होशियार था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident : घर को तोड़ते खेत में घुसा ट्रेलर, घर के बरामदे में खेल रही 10 साल की बच्ची घायल, बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, घर के अन्य 4 सदस्य बाल-बाल बचे...

 

 

 

मामले में SHO ने कही ये बात

बाड़ी सदर थाना के एसएचओ विजय सिंह छोकर ने बताया कि सुबह 5 बजे सूचना मिली कि बिजौली गौशाला के पास हादसा हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइक सवारों को ट्रक के नीचे से निकाला. इसमें से एक शख्स बुरी तरह जला हुआ था. दोनों को अस्पताल पहुंचाया. मगर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मामले में FIR दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है.

error: Content is protected !!