Chhattisgarh Congress 1st List 2023: चरणदास महंत…सहित इन मंत्रियों के नाम पर लगी मुहर! CEC की बैठक के बाद पहली सूची में इन नेताओं का नाम शामिल

नई दिल्लीः चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद राजनीतिक दल एक्टिव मोड में आ गए हैं और लगातार बैठकें कर रहे हैं। वहीं, राजनीतिक दलों के नेताओं ने उम्मीदवारों के लिए मंथन भी शुरू कर दी है। भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक लगातार जारी है। इस बीच छत्तीसगढ़ के कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची को लेकर एक अहम खबर सामने आई है।

 



मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर मं​थन कल लिया है और लगभग 75 सीटों पर सिंगल नाम पर स​हमति बन गई है। वहीं, 15 सीटों पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। जानकारी ये भी मिल रही है कांग्रेस पार्टी ने CM भूपेश बघेल समेत सभी मंत्रियों के नाम पर मुहर लगा दी है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...

बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कई विधायकों के नाम पर मुहर लगा दी है। वहीं, बचे हुए सीटों के लिए आज बैठक जारी है। कांग्रेस नेताओं की मानें तो पहली सूची 15 अक्टूबर तक जारी की जा सकती है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 3 TI और 1 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... Photo

गौरतलब है कि भाजपा ने अब तक उम्मीदवारों की दो सूची कर दी है, जिसमें 85 सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो गया है। जबकि कांग्रेस की पहली सूची अभी आना बाकि है। वहीं, भाजपा बची हुई पांच सीटों के उम्मीदवारों के नाम भी जल्द घोषित कर सकती है।

error: Content is protected !!