CG BJP Bilaspur News: बिलासपुर में गिरा BJP का पहला विकेट, टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व सांसद की बेटी ने थामा JCC का दामन

बिलासपुर. भाजपा ने छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 86 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने पहली सूची में 21, दूसरी लिस्ट में 64, जबकि एकल नाम के तौर पर पंडरिया से भावना बोहरा का नाम फाइनल किया है।



भाजपा के इस टिकट वितरण के बाद कई विधासनभाओं में कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी देखी जा रही है। जशपुर और धरसींवा ऐसे विधानसभा क्षेत्र रहे जहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं में अपने अधिकृत भाजपा प्रत्याशी को लेकर खासी नाराजगी है। इतना ही नहीं, बल्कि जशपुर में तो आलाकमान ने दो मण्डल अध्यक्षों को पार्टी से निष्काषित भी कर दिया।

इसे भी पढ़े -  ज्ञान भारती स्कूल जांजगीर के बैच 2000 का मना मिलन समारोह

अब बात करें बिलासपुर की तो जिले में भी नाराजगी कम नहीं है। यहाँ की एक भाजपा नेत्री ने इसी नाराजगी के चलते पार्टी को अलविदा कह दिया। नेत्री का नाम चांदनी भारद्वाज है। चाँदनी भारद्वाज, मस्तूरी सीट से दावेदार थी और टिकट की मांग कर रही थी। लेकिन बीजेपी ने यहाँ से डॉ कृष्णमूर्ति बाँधी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

जेसीसी (जे) में शामिल
चांदनी ने न सिर्फ पार्टी छोड़ी है, बल्कि उन्होंने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का दमन भी थाम लिया है। अब जोगी की पार्टी उन्हें किसी सीट पर अपना उम्मीदवार बना सकती है। गौरतलब ही कि चांदनी जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद कमलादेवी पाटले की बेटी है। वह मस्तूरी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य भी हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : हल्क फिटनेस क्लब के सदस्य निखिल कहरा ने एक बार फिर द्वितीय स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम किया रौशन, नेशनल आर्मव्रेस्टलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

error: Content is protected !!