JanjgirChampa Big Action : शिवरीनारायण में 2 दुकानों से 33 लाख के पटाखे जब्त, नायब तहसीलदार की टीम ने की कार्रवाई, पुलिस ने 2 दुकानकार के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में प्रशासन की टीम ने दो दुकानों में बड़ी कार्रवाई की है और 33 लाख से ज्यादा का पटाखा जब्त किया है. नायब तहसीलदार की टीम ने शिवरीनारायण के यादव जनरल स्टोर्स से 220 कार्टून पटाखा जब्त किया है, जिसकी कीमत 28 लाख है, वहीं टीम ने संजय जनरल स्टोर्स से 5 लाख से अधिक का पटाखा जब्त किया है. शिवरीनारायण पुलिस ने दुकानदार कार्तिकराम यादव और हेमलाल केशरवानी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

दरअसल, शिवरीनारायण के रिहायशी इलाके में पटाखे का भंडारण की सूचना मिली, जिसके बाद नायब तहसीलदार की टीम ने दो दुकानों में कार्रवाई की और 33 लाख से ज्यादा पटाखा जब्त किया है. कार्रवाई के बाद प्रकरण को पुलिस के सुपुर्द किया गया, जिसके बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Big News : दल्हापहाड़ के नागपंचमी मेले में नशे का सामान लेकर पहुंचे युवा, पुलिस ने घण्टों बिठाए रखा, 55 सौ कड़े, गांजा और शराब जब्त, कई युवकों से चाकू बरामद...

Related posts:

error: Content is protected !!