JanjgirChampa Child Death : बतख के बच्चे को पकड़ने की कोशिश में 1 साल की मासूम बच्ची गिरी तालाब में, डूबने से बच्ची की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के कमरीद गांव में तालाब में डूबने से 1 साल की मासूम बच्ची चाहत की तालाब में डूबने से मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच कर रही है.

 



दरअसल, कमरीद गांव के राजू जांगड़े की 1 साल की मासूम बेटी चाहत, घर के बाहर आंगन में खेल रही थी, तभी पास के तालाब में छोटे बतख के बच्चे को पकड़ने की कोशिश में वह तालाब में जा गिरी और गहरे पानी में जाने से डूबकर बच्ची की मौत हो गई. मामले में पामगढ़ पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!